घरेलू विवाद से तंग आकर महिला ने खुद को किया आग के हवाले, इन पांच लोगों को ठहराया जिम्मेदार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद हुआ है।;
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी बरामद हुआ है। महिला ने यह सुसाइड नोट अपने भाई को लिखा है। सात पेज के सुसाइड नोट में महिला ने पति, सास-ससुर, ननद और उसके पति (ननदोई) को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। मामला कांगड़ा जिले (Kangra District) के पुलिस थाना डमटाल (Damtal) से सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल (Hospital) भेज दिया है। जहां सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया के अनुसार महिला ने घर में खुद को आग (Fire) लगाई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को 7 पेज का सुसाइड नोट मिला है। जो मृतक महिला ने मरने से पहले अपने भाई को लिखा है। महिला ने सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह को अपनी मौत का कारण बताया है। महिला ने लिखा है कि वह हर दिन की पारिवारिक कलह से परेशान थी जिसके चलते यह कदम उठाया।
इन लोगों पर लगाया आरोप
बता दें कि महिला ने सुसाडड नोट में पति के साथ-साथ सास, ससुर, ननद व ननदोई पर इस कलह का आरोप लगाया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडीकल कालेज टांडा (Tanda) भेजा गया है,जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस के अनुसार महिला की शादी 2013 में हुई थी व उसकी एक बेटी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।