'वो' के साथ रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई पत्नी, फिर हुए शूटऑउट में दो की हो गई मौत
हिमाचल के मनाली से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मामला पति—पत्नी और वो से जुड़ा हुआ है। पति दिल्ली से मनाली पहुंचा था। यहां उसने होटल में पत्नी को एक शख्स के साथ आपित्तजनक हालत में देख लिया। उसके बाद शूटआउट हुआ। शूटआउट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला अभी जिंदगी और मौत से जुझ रही है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।;
हिमाचल के मनाली से एक बड़ी खबर आ रही हैं। मामला पति-पत्नी और वो से जुड़ा हुआ है। पति दिल्ली से मनाली पहुंचा था। यहां उसने होटल में पत्नी को एक शख्स के साथ आपित्तजनक हालत में देख लिया। उसके बाद शूटआउट हुआ। शूटआउट में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला अभी जिंदगी और मौत से जुझ रही है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली की रहने वाली एक महिला प्रीणी से आगे जगतसुख के सूरू गांव के पास होटल चलाती है। यह होटल महिला और उसके पति ने लीज पर लिया हुआ है। महिला का पति दिल्ली में रहता है। किसी काम की वजह से महिला का पति मनाली पहुंचा था। उस समय होटल में महिला अपने प्रेमी के साथ मौजूद मिली। बताया गया है कि दोनों आपित्तजनक हालत में थी। जिससे देखकर गुस्साए पति ने पहले तो प्रेमी को गोली मार दी। उसके बाद में पत्नी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर खून ही खून दिखाई दिया। साथ ही वहां पड़ी खून से लथपथ लाशें। कुल्लू के एसपी गुरदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि पति और एक अन्य शख्स की मौत हो गई है। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि तीनों आपस में एक-दूसरे को जानते है। अब पुलिस कारोबारी, आपसी लेनदेन और अवैध संबंध को लेकर मामले की जांच कर रही हैं।