UJJAIN RAPE CASE; चलती कार में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म, सड़क पर खून से लथपथ मिली बच्ची, जांच में जुटी पुलिस
मध्यप्रदेश के उज्जैन से इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां चलती कार में 12 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार किया गया है। इसके बाद बच्ची को बीच सड़क पर फेक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।;
उज्जैन ; मध्यप्रदेश के उज्जैन से इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। जहां चलती कार में 12 साल की नाबालिग के साथ बलात्कार किया गया है। इसके बाद बच्ची को बीच सड़क पर फेक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची को इलाज के लिए चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस अपराधी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
खून से लतपत सड़क पर मिली बच्ची
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बड़नगर रोड पर मुरलीपुरा से आगे दंडी आश्रम के समीप 12 वर्षीय बालिका सोमवार शाम को सड़क पर खून से लथपथ मिली थी। बालिका के कपड़े खून से सने थे। वह कुछ भी बताने में समर्थ नहीं थी। इस पर उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इसके बाद भी बच्ची की हालत बिगती चली गई। जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए इंदौर अस्पताल में रेफर।
जांच में जुटी पुलिस
इसके साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आई है। फ़िलहाल बच्ची का इलाज जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए CCTV कैमरा की भी जांच की जा रही है।