MP Police : पुलिस की कार्रवाई में 29 बंदूकें बरामद, आरोपियों में एक नाबालिग
चुनाव के साथ हू पुलिस ने भी अपनी कार्रवाईयों में तूल ला दी है। लगातार छापे और कार्रवाईयों का सिलसिला जारी ही है। इसी कड़ी में आज फिर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।;
खरगौन। चुनाव के साथ हू पुलिस ने भी अपनी कार्रवाईयों में तूल ला दी है। लगातार छापे और कार्रवाईयों का सिलसिला जारी ही है। इसी कड़ी में आज फिर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक बार फिर अपराधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। जिसमें जिला पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा पकड़ा गया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों आरोपियों में एक आरोपी नाबालिग भी बताया जा रहा है।
कार्रवाई की जानकारी देते हुए एसपी धर्मवीर सिह ने मीडिया को बताया कि यह कार्रवाई भी मुखबिर की सूचना पर ही अंजाम तक पहुंची है। पुलिस ने इन आरोपियों की जानकारी मिलते ही एक्शन ले लिया था। जिसके चलते देर रात आरोपियों के घर रेड डाल कर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक नाबालिग है। आरोपी का नाम उपकार सिंह सिकलीगर बताया जा रहा है। पुलिस ने इन आरोपयों के पास से 29 अवैध पिस्टल और देशी कट्टे जब्त किए हैं। इन हथियारों की कीमत साढ़ै पांच लाख के लगभग बताई जा रही है। आरोपी जिस समय हथियार की तस्करी करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने दोनों को बिलाली नामक गांव में धर दबोचा है। आपको बता दें, चुनाव को लेकर एक जनवरी से अब तक खरगौन पुलिस ने 78 आरोपी से 304 पिस्टल सहित अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने पहली बार अजय सिकलीगर के खिलाफ रासुका(राष्ट्रिय सुरक्षा कानून) के तहत कार्रवाई की थी। जिसके बाद से यह सिलसिला चला जा रहा है।