5 की मौत, 30 घायल, 10 की हालत गंभीर, जानें शहडोल जिले में बारात ले जा रही पिकअप के पलटने से कैसे हुआ यह हादसा

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा ब्यौहारी थाना इलाके के टिहकी गांव के पास हुआ। बारात को लेकर एक पिकअप जयसिंहगर के डोहका गांव से देवलोंद जा रहा था। अचानक रात में वह पलट गया। दुर्घटना में 5 की मृत्यु हो गई और 30 घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।;

Update: 2022-06-18 06:14 GMT

भोपाल। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा ब्यौहारी थाना इलाके के टिहकी गांव के पास हुआ। बारात को लेकर एक पिकअप जयसिंहगर के डोहका गांव से देवलोंद जा रहा था। अचानक रात में वह पलट गया। दुर्घटना में 5 की मृत्यु हो गई और 30 घायल हो गए। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पिकअप में 42 बाराती सवार थे

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में 42 बाराती सवार थे। घायलों को शहडोल जिले के ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एडीजीपी डीसी सागर, कलेक्टर वन्दना वैद्य सहित एसपी, एडिशनल एसपी मौके पर पहुंच गए थे। ब्यौहारी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। 

Tags:    

Similar News