ग्वालियर में महिला से गैंगरेप, विरोध करने पर आंखों में डाली मिर्ची

4 लोगों ने पहले तो उसे लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ लिया और फिर तिघरा क्षेत्र में ले जाकर सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2021-04-16 11:40 GMT

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ लिया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्ची तक डाल दी। महिला ने पुलिस में शिकायत की है। जिसके बाद चार आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला शहर के कंपू थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला ने थाने में शिकायत की है कि 4 लोगों ने पहले तो उसे लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ लिया और फिर तिघरा क्षेत्र में ले जाकर सुनसान जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों में से एक आरोपी हलवाई का काम करता है।

जब महिला ने आरोपियों का विरोध करना चाहा तो उन्होंने महिला की आंखों में मिर्ची डाल दी। जैसे-तैसे महिला उनके चंगुल से छूटकर कंपू थाना पुलिस के पास पहुंची और अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दो आरोपियों की तलाश कर रही है। 

Tags:    

Similar News