Ruchi Rai Gwalior : ग्वालियर में आप पार्टी नेत्री रूचि राय के पति ने विवाद के दौरान चलाई गोली
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देश में एक तरफ दिवाली की खुशी में पटाखों की गूंज सुनाई दे रही है। वही दूसरी और ग्वालियर शहर गोली की आवाज से गूंज उठा। ग्वालियर में आम आदमी पार्टी की नेत रूचि राय के ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर पर उनके ही पति ने एक विवाद के चलते गोली चला दी।;
Ruchi Rai Gwalior : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देश में एक तरफ दिवाली की खुशी में पटाखों की गूंज सुनाई दे रही है। वही दूसरी और ग्वालियर शहर गोली की आवाज से गूंज उठा। ग्वालियर में आम आदमी पार्टी की नेत रूचि राय के ब्यूटी पार्लर और स्पा सेंटर पर उनके ही पति ने एक विवाद के चलते गोली चला दी।
मिली जानकारी के अनुसार ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर में आप नेता रूचि राय का स्पा सेंटर और ब्यूटी पार्लर है। रूचि राय के पति संदीप ठाकुर ने किसी विवाद को लेकर गोलाबारी कर दी। घटना में दीपावली पूजन की तैयारी कर रहे दो कर्मचारियों को गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोंनो कर्मचारियों के पैरो मैं गोली लगी है।
घटना को अंजाम देने के बाद आप नेता रूचि राय के पति संदीप ठाकुर फरार हो गए है। पुलिस ने संदिप ठाकुर के खिलाफ हत्या करने का प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद किस बात को लेकर हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।