mp politics: आप पार्टी के विधायक लालपुरा ने कहा भाजपा सरकार से बेहद नाराज है जनता
आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश के सह प्रभारी और पंजाब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने भोपाल में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की बंपर जीत हुई और उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भी पार्टी को सफलता मिली है। लालपुरा ने जनता को पार्टी पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जालंधर उपचुनाव में हमारी सरकार के एक साल के कामकाज, पार्टी की ईमानदार छवि और नीतियों की जीत है।;
mp politics भोपाल। आम आदमी पार्टी (party) के मध्य प्रदेश के सह प्रभारी और पंजाब (punjab) के विधायक (mla) मनजिंदर सिंह लालपुरा ने भोपाल (bhopal) में प्रेसवार्ता (press confrese) के दौरान बताया कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की बंपर जीत हुई और उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भी पार्टी को सफलता मिली है। लालपुरा ने जनता को पार्टी पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जालंधर उपचुनाव में हमारी सरकार के एक साल के कामकाज, पार्टी की ईमानदार छवि और नीतियों की जीत है। केवल दिल्ली और पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे देश में अब आम आदमी पार्टी पर जनता भरोसा जता रही है और हमें चुन रही है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी को जनता चुनेगी और सरकार बनेगी।
आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर मनाया गया जश्न
मनजिंदर सिंह लालपुरा ने कहा कि भाजपा के दिन अब गए। अब धीरे-धीरे भाजपा खत्म होती जाएगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल है। यहां आकर मुझे बड़ी खुशी और अपनापन सा महसूस हुआ। लालपुरा ने कहा कि यहां की जनता भाजपा और भाजपा सरकार से बेहद नाराज है। मध्य प्रदेश की जनता नया विकल्प चाहती है और इसलिए आम आदमी पार्टी की ओर बड़ी ही उम्मीद की नजर से देख रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता विकास की राजनीति को चुनेगी। भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अब तक की मिली जीत पर जमकर जश्न मनाते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके।