GWALIOR NEWS; हैवानियत की हदे पार ! चार माह तक महिला को बंधक बनाकर आरोपी ने हवस की मिटाई आग, FIR दर्ज
मानवता को शर्मशार करने वाला एक ताजा मामला ग्वालियर जिले से सामने आया है। जहां एक युवक द्वारा महिला को बंधक बनाकर करीबन चार माह तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।;
ग्वालियर ; मध्यप्रदेश में दुष्कर्म की वारदात लगातरा बढ़ती ही जा रही है। आय दिन बच्चो और महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण की खबर प्रदेश के अलग अलग जगहों से निरंतर सामने आ रहे है। इसी कड़ी में मानवता को शर्मशार करने वाला एक ताजा मामला ग्वालियर जिले से सामने आया है। जहां एक युवक द्वारा महिला को बंधक बनाकर करीबन चार माह तक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से फरार होकर पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी महिला की शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।
पीड़ित महिला ग्वालियर के थाटीपुर इलाके की रहने वाली
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ग्वालियर के थाटीपुर इलाके की रहने वाली है। जिसकी मुलाकात कुछ दिन पहले मुरैना के रहने वाला अज्ञेय सिंह से हुई। जिसके बाद आरोपी महिला को प्यार के जाल में फसाकर अपने साथ गुजरात ले गया। जहां पर उसने और उसके साथियों ने महिला का रेप किया। दुष्कर्म का यह सिलसिला चार माह तक चलता रहा। इसके बाद महिला किसी तरह आरोपी के चंगुल से फरार होकर ग्वालियर पहुंची। जहां पर उसने थाटीपुर थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने महीअलि की शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला को मुरैना के रहने वाला अज्ञेय सिंह बहला-फुसलाकर अपने साथ 27 जुलाई को गुजरात ले गया था। यहां उसे बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका साथ नरेंद्र सखवार, निर्बोध सखवार और मनोज सखवार ने दिया। जिसके बाद सभी आरोपी लगभग चार माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहे। इस दौरान महिला किसी तरफ वहां से फरार हुई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जिनकी खोजबीन में पुलिस जुट गई है।