Parineeti Chopra Ujjain :महाकाल के दरबार में फिल्म अभिनेत्री, मंगेतर के साथ किया "बाबा" के दर्शन

फ़िल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra Ujjain) आज अपने मंगेतर राघव चड्डा के साथ उज्जैन पहुंची और बाबा महाकाल के दरबार मे पहुंचकर पूजन अभिषेक कर भगवान श्री महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया।;

Update: 2023-08-26 08:34 GMT

रिपोर्ट @राहुल यादव

उज्जैन। फ़िल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra Ujjain)  आज अपने मंगेतर राघव चड्डा के साथ उज्जैन पहुंची और बाबा महाकाल के दरबार मे पहुंचकर पूजन अभिषेक कर भगवान श्री महाकालेश्वर का आशीर्वाद लिया। दोनों ने करीब आधे घंटे भगवान श्री महाकालेश्वर का पूजन अर्चन किया और आशीर्वाद लिया।

महाकाल का उद्घोष किया

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी यश गुरु ने उनका पूजन अर्चन कराया इस दौरान यश गुरु ने बताया कि गृभ ग्रह के बाहर से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा ने भगवान के दर्शन किये जिसके बाद नंदी हाल में बैठकर भगवान का अभिषेक किया ओर जयश्री महाकाल का उद्घोष किया।


Full View

परिणीति चोपड़ा पहुंची उज्जैन

गौरतलब है कि पहले भी परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल के दर्शन कर चुकी है, लेकिन सगाई के बाद वे पहली बार बाबा श्री महाकालेश्वर के दरबार मे पहुंची थी। 

Tags:    

Similar News