महाकाल के दरबार में लगा वीआईपी श्रद्धालुओं का तांता, अक्षय कुमार, शिकार धवन के बाद साइना नेहवाल पहुंची उज्जैन

साइना शनिवार सुबह सपरिवार महाकाल के दरबार पहुंची और नंदी हाल में बैठकर शिव आराधना की। साथ ही महाकाल लोक का भी लुप्त उठाया। इस दौरान मीडिया कर्मियों बात करते हुए साइना ने कहा कि में बचपन से भगवान में विश्वास करती हूं। आज परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर काफी खुश हूं। यहां सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।;

Update: 2023-09-09 14:37 GMT

उज्जैन ; उज्जैन के बाबा महाकाल की पूजा अर्चना के लिए अक्सर बड़े तादाद में मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। महाकाल के प्रति लोगों की इतनी ज्यादा श्रध्दा है कि न सिर्फ भारत बल्कि विदेश से भी भक्त बाबा दर्शन करने के लिए पहुंचते है। इसी सिलसिले में आज महाकाल के दरबार में भारतीय बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंची । इस दौरान उन्होंने महाकाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान महाकाल मंदिर समिति ने बाबा महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट कर साइना को सम्मान किया।

परिवार के साथ साइना नेहवाल पहुंची उज्जैन

बता दें कि साइना शनिवार सुबह सपरिवार महाकाल के दरबार पहुंची और नंदी हाल में बैठकर शिव आराधना की। साथ ही महाकाल लोक का भी लुप्त उठाया। इस दौरान मीडिया कर्मियों बात करते हुए साइना ने कहा कि में बचपन से भगवान में विश्वास करती हूं। आज परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर काफी खुश हूं। यहां सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।

जल्द ही साइना खेल में करेगी वापसी

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि वह जल्द ही मैदान में वापस लौटेगी । आज देश में सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बैडमिंटन भी मेरी वजह से काफी ऊपर आ गया है। इसके बाद काफी युवा खिलाड़ी उभर का सामने आ रहे हैं। बता दे कि साइना खेल के दौरान चोट आ गई थी। जिसके बाद से वो खेल से दूर है। लेकिन वो जल्द ही वापसी करेगी।

अक्षय कुमार और शिकार धवन भी पहुंचे उज्जैन

इसके साथ ही आज साइना नेहवाल के साथ साथ बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार अपने बेटे के साथ उज्जैन पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ क्रिकेट जगत के मशहूर खिलाड़ी शिकार धवन भी महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने भस्म आरती में भी भाग लिया। बता दें कि महाकाल के दरबार में अक्सर भक्तों का तांता लगा रहता है।

Tags:    

Similar News