Dewas News : पूर्व मंत्री दीपक जोशी के बाद एक और भाजपा नेता के बगावती सुर
मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे ही मध्यप्रदेश बीजेपी में भगदड़ मचना शुरू हो गई है। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।;
Dewas News : मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा के चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे ही मध्यप्रदेश बीजेपी में भगदड़ मचना शुरू हो गई है। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।
दीपक जोशी ने भाजपा पर अपनी उपेक्षा करने और उनके पिता के नाम स्मारक बनाने के लिए जमीन नही दिए जाने का आरोप लगाया था। दीपक जोशी के कांग्रेस में जाना बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है। लेकिन बीजेपी की मुसीबते अभी यहीं कम नहीं हुई है। दीपक जोशी के बाद अब एक और बीजेपी नेता ने अपने बगावती सुर दिखाना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार देवास के पूर्व महापौर,वरिष्ठ भाजपा नेता शरद पाचुनकर ने भाजपा संघठन की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए है। उन्होंने कहा है कि अनुभवी और सीनियर लीडरो को पार्टी में दरकिनार किया जा रहा है। आने वाले विधानसभा में भी इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने आगे कहा है कि कर्नाटक में कोई पार्टी नहीं हारी है, हारा वह है जिन नेताओं का आचरण ठीक नहीं था। इसलिए तो पाटी्र को वहां हार का सामना करना पड़ा।
बीजेपी में नेताओं को नहीं मिल रहा सम्मान
शरद पाचुनकर ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है तो वह जनता तक जाती है। जिसके चलते परिणाम गलत होते है। उन्होंने आगे कहा कि वह करीब 50 साल से बीजेपी में है, लेकिन जो सम्मान मिलना चाहिए वह नही मिल रहा है।
क्या कांग्रेस में जाएंगे शरद पाचुनकर?
शरद पाचुनकर ने कांग्रेस में जाने को लेकर कहा की अभी उनका ऐसा कोई विचार नहंी है। मेरा पूरा जीवन भाजपा में गुजरा है, मै सैद्धांतिक रूप से पार्टी से जुड़ा हूं। हमे मिलकर काम करना चाहिए।