MP POLITICS: वोटबैंक साधने को BJP ने तैयारी की नई रणनीति, गौरव यात्रा के बाद जनआशीर्वाद यात्रा होगी इस दिन शुरू

यह यात्रा पहली बार में करीबन 40 से 45 विधानसभाओं को कवर करेगी। साथ ही जनता के सामने बीजेपी की उपलब्धि को गिनवाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधेंगे। यह यात्रा एक साथ पांच स्थानों से शुरू होगी। जिसकी ज़िम्मेदारी मंत्री भूपेंद्र सिंह को सौंपी गई है।;

Update: 2023-08-22 12:59 GMT

उज्जैन ; मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में महज कुछ ही महीने का समय बचा है। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने जनता को साधने के लिए तरह तरह का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में बीजेपी ने जनता को साधने के लिए अब जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करने जा रहे है। यह यात्रा पांच सितंबर से शुरू होने की संभावना है। जिसमे शिवराज सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेता यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

40 से 45 विधानसभाओं को कवर करेगी यात्रा

बता दें कि यह यात्रा पहली बार में करीबन 40 से 45 विधानसभाओं को कवर करेगी। साथ ही जनता के सामने बीजेपी की उपलब्धि को गिनवाते हुए कांग्रेस पर निशाना साधेंगे। यह यात्रा एक साथ पांच स्थानों से शुरू होगी। जिसकी ज़िम्मेदारी मंत्री भूपेंद्र सिंह को सौंपी गई है। तो वहीं, उज्जैन संभाग की टीम में उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव और सोनू गेहलोत को जिम्मेदारी दी गई है।

केंद्रीय टीम में इन मंत्रियों को किया गया शामिल

इसके साथ ही भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा की केंद्रीय टीम में मंत्री भूपेन्द्र सिंह के साथ विनोद गोटिया, लता वानखेड़े, ओम प्रकाश धुर्वे, रामलाल रौतेल, बृजेंद्र सिंह जादौन, अश्विनी राय, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी को शामिल किया गया। उज्जैन संभाग की टोली में किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर को संयोजक और तेज बहादुर सिंह को सह संयोजक बनाया गया है। मंत्री मोहन यादव, सांसद सुधीर गुप्ता के साथ ही ईश्वर पाटीदार, चंदर सिंह सिसोदिया, अंबाराम कराड़ा, विजय अठवाल, सोनू गहलोत, अनिल कियावत को सदस्य बनाया गया है।

बीजेपी द्वारा इसके पहले भी गौरव यात्रा निकाली गई थी

बीजेपी की जनआशीर्वाद यात्रा चुनाव को देखते हुए काफी महत्पूर्ण मानी जा रही है। इस यात्रा के जरिए बीजेपी आदिवासी के साथ साथ प्रदेशभर की जनता को रिझाने का प्रयास करेंगे। बता दें कि इसके पहले भी बीजेपी द्वारा गौरव यात्रा निकाली गई थी। जो कि काफी सफल हुई थी। इसी कड़ी में बीजेपी ने जनता का विश्वास हासिल करने के लिए जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की है। ताकि जनता का विश्वास प्राप्त कर दोबारा सत्ता हासिल कर सके।

Tags:    

Similar News