बलात्कार के बाद महिला को युवक ने पीटा, जान से मारने की दी धमकी

रातीबढ़ इलाके में रहने वाले युवक ने मुह बोली बहन के घर में घुसकर बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की जमकर धुनाई की। महिला की शिकायत के बाद मामले में पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की फिलहाल गिर तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।;

Update: 2022-11-01 13:42 GMT

भोपाल- रातीबढ़ इलाके में रहने वाले युवक ने मुह बोली बहन के घर में घुसकर बलात्कार किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला की जमकर धुनाई की। महिला की शिकायत के बाद मामले में पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक की फिलहाल गिर तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार 38 साल की महिला नीलबढ़ में रहती है और घर में ही छोटी सी किराना दुकान चलाती है। बीते कई सालों से पति से अलग रही है। उसके दो बच्चे हैं। मोहल्ले में ही आरोपी 29 वर्षीय रिंकू टांडा रहता है। वह सिगरेट पीने के लिए महिला की दुकान में आया करता था। इसी दौरान दोनों का परिचय हुआ। आरोपी उसे बहन मानने लगा। पिछले साल महिला ने आरोपी को राखी बांधी थी। उसका महिला का घर आना जाना था। रविवार को महिला के बच्चे घर में मौजूद नहीं रात। तभी रात के समय आरोपी शराब के नशे में धुत होकर उसके घर में घुस गया। जहां उसने महिला के अश्लीलता शुरू की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ में मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती की। आरोपी के डर से महिला रात के समय थाने नहीं गई। कल दोपहर को वह परिचितों के साथ में थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज करा दिया। एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Tags:    

Similar News