पति की मौत के बाद महिला को शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, मजबूरी में महिला ने उठाया यह कदम
राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्वाइज हॉस्टल में काम करने वाली एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद आरोपी शादी का झांसा देकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी ने शादी करने से इंकार किया तो महिला ने उसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार और दैहिक शोषण की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।;
भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित ब्वाइज हॉस्टल में काम करने वाली एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद आरोपी शादी का झांसा देकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था। आरोपी ने शादी करने से इंकार किया तो महिला ने उसकी शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार और दैहिक शोषण की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस ने दी यह जानकारी
पुलिस के अनुसार 25 साल की महिला शाहपुरा इलाके में रहती है और कमला नगर स्थित एक ब्वॉयज हॉस्टल में काम करती है। उसके पति की जुलाई 2019 में करंट से मौत हो चुकी है। उसका एक बच्चा है। अपने बच्चे का भरण पोषण करने के लिए वह हॉस्टल में काम करने लगी थी। इस बीच हॉस्टल में काम करने वाले एक विजय केवट से पहचान हो गई। विजय ने महिला से नजदीकियां बढ़ाई और मदद के बहाने उसके घर आने जाने लगा। इस दौरान उसने महिला को शादी का झांसा दे दिया। उसने कहा कि शादी करने के बाद मैं तुम्हारी और बच्चे की जिम्मेदारी ले लूंगा। गत मार्च के महीने में एक दिन महिला हॉस्टल में काम कर रही थी। इस बीच विजय ने सूनेपने का फायदा उठाते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जब दुष्कर्म की शिकायत थाने में करने की धमकी दी तो युवक ने कहा कि वह जल्द ही शादी कर लेगा। इस तरह उसने महिला का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। पिछले दिनों जब महिला ने शादी करने के लिए दबाव डाला तो आरोपी विजय केवट ने शादी करने से मना कर दिया।