यज्ञ की समाप्ति के बाद 14 फरवरी से शराबबंदी पर खुलकर बोलेंगी उमा, ओरछा में रामराजा के दर्शन के बाद कही ये बात- देखें वीडियो
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेत्री साध्वी उमा भारती ने कहा है कि 14 फरवरी को यज्ञ की समाप्ति के बाद वे शराबबंदी पर खुलकर बोलेंगी और अभियान भी चलाएंगी। उमा ओरछा में रामराजा के दर्शन के बाद मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भाजपा नेतृत्व जहां के लिए आदेश करेगा, वे विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में हिस्सा लेने भी जाएंगी। उमा ने कहा कि उत्तरप्रदेश सहित देश में अब भाजपा का कोई विकल्प नहीं है।;
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेत्री साध्वी उमा भारती ने कहा है कि 14 फरवरी को यज्ञ की समाप्ति के बाद वे शराबबंदी पर खुलकर बोलेंगी और अभियान भी चलाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी को मालूम है कि मेरा यज्ञ चल रहा है जो 14 फरवरी को समाप्त होगा। उमा बुधवार को ओरछा में रामराजा के दर्शन के बाद मीडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भाजपा नेतृत्व जहां के लिए आदेश करेगा, वे विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में हिस्सा लेने भी जाएंगी। उमा ने कहा कि उत्तरप्रदेश सहित देश में अब भाजपा का कोई विकल्प नहीं है।
उप्र में भाजपा की सरकार बनने का किया दावा
उमा भारती ने कहा की उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी और बसपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इन्होंने भयानक भ्रष्टाचार और गुंडई की जिसको उत्तर प्रदेश की जनता कभी भुला नहीं सकती। पार्टी छोड़ रहे बड़े-बड़े मंत्री, नेताओं और विधायकों के जाने से उमा भारती ने कहा की पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता भाजपामय हो गई है। जिस तरह से आजादी के बाद कांग्रेस की सरकार 30 से 32 वर्ष जीतती रही, उस समय लोग व्यक्ति को नहीं देखते थे, सिर्फ पार्टी को देखते थे। उसी तरह 2014 के बाद नई आजादी मिली है और लोग भाजपामय हो चुके हैं और भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई भी पार्टी किसी भी प्रदेश में नहीं आ सकती।