MP Crime : फिर अमानवता की दोहराई दास्तान, नाल में लिपटे नवजात मिला बेजान

प्रदेश में निर्ममता के मामले भी बढ़ने लगे हैं। आए दिन नवजातों को कूड़े में फेंके जाने के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में नगर निगम की एक कचरा गाड़ी में नवजात का शव बरामद हुआ था।;

Update: 2023-11-27 06:40 GMT

दमोह। प्रदेश में निर्ममता के मामले भी बढ़ने लगे हैं। आए दिन नवजातों को कूड़े में फेंके जाने के मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में नगर निगम की एक कचरा गाड़ी में नवजात का शव बरामद हुआ था। ऐसा ही एक मामला दमोह से भी सामने आ रहा है। जिसमें नाल में लिपटा एक नवजात का शव पड़ा हुआ मिला है।

जानकारी के मुताबिक मामला मडियादो थाना क्षेत्र का है। इस क्षेत्र के भरयाना मुहल्ला में एक नवजात की लाश मिली है। इस पूर्ण विकसित नवजात के शव पर नाल भी लपटी हुई थी। रहवासियों द्वारा स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। मडियादो थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Tags:    

Similar News