amarnath yatra : राजधानी के 151 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन
अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। रविवार को भोपाल के तकरीबन 151 यात्रियों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल रजिस्टर्ड भोपाल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि मंडल का पहला जत्था अमरनाथ दर्शन के लिए भोपाल से रवाना हुआ था, जिसमें 151 भक्त शामिल थे।;
भोपाल। अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। रविवार को भोपाल के तकरीबन 151 यात्रियों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल रजिस्टर्ड भोपाल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि मंडल का पहला जत्था अमरनाथ दर्शन के लिए भोपाल से रवाना हुआ था, जिसमें 151 भक्त शामिल थे। सभी भक्त बाबा बर्फानी के दर्शन करने के उपरांत बालटाल में वापस आ गए हैं। भोले नाथ के दर्शन कर आए भक्तों ने बताया कि हिम शिवलिंग के पूर्ण रूप में दर्शन कर जीवन धन्य हो गया है। श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। सोमवार को सभी भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए रवाना होंगे। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि भीड़ अधिक है, लेकिन दर्शन में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। भक्तों को काफी अच्छे दर्शन हो रहे हैं।