Amarnath Yatra : प्रदेश का सबसे बड़ा भक्तों का जत्था अमरनाथ रवाना
भगवान अमरनाथ दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का लगातार जाना जारी है। इस पवित्र यात्रा में बुधवार को भोपाल से प्रदेश का सबसे बड़ा जत्था रवाना हुआ। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि प्रदेश का सबसे बड़ा 515 अमरनाथ यात्रियों का विशाल जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ।;
भोपाल। भगवान अमरनाथ दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का लगातार जाना जारी है। इस पवित्र यात्रा में बुधवार को भोपाल से प्रदेश का सबसे बड़ा जत्था रवाना हुआ। ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि प्रदेश का सबसे बड़ा 515 अमरनाथ यात्रियों का विशाल जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए मालवा एक्सप्रेस से रवाना हुआ।इस जत्थे में भोपाल, विदिशा, इंदौर, संत हिरदाराम नगर और आसपास के क्षेत्रों के भक्त शामिल है। जत्थे में सौ से अधिक महिलाएं भी शामिल है। जत्थे में सबसे कम उम्र की 13 वर्षीय बालिका है। अमरनाथ यात्रियों की विदाई देने हेतु अनेकों धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं द्वारा तिलक लगाकर, फूल-मालाओं डीजे, ढोल ढमाकों के साथ किया गया। बालटाल मार्ग से जाने वाले यात्रियों का मार्गदर्शन रिंकू भटेजा और प्रदीप सोनी द्वारा किया जाएगा। पहलगांव मार्ग से जाने वाले यात्रियों का मार्गदर्शन संजीव छतवाल और बीडी पटेल द्वारा किया जाएगा।