MP Crime : जनसंपर्क कर लौट रहे कांग्रेस प्रत्याशी के भतीजे पर हमला
जिले की ग्यारसपुर विधानसभा प्रत्याशी के भतीजे पर प्राण घातक हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हमला जनसंपर्क से लौटते वक्त किया गया है।;
विदिशा। जिले की ग्यारसपुर विधानसभा प्रत्याशी के भतीजे पर प्राण घातक हमला किए जाने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हमला जनसंपर्क से लौटते वक्त किया गया है। प्रत्याशी के भतीजे के साथ अन्य कार्यकर्ताओं पर भी हमला किया गया है। फिलहाल हमलावरों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक गंजबासौदा की ग्यारसपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निशंक जैन के भतीजे अपूर्व जैन पर घातक हमला हुआ है। मामला हतौडा़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि कुछ अज्ञात लोगों द्वारा इनके पूरे समूह पर हमला किया गया है। जिसमें अपूर्व जैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ है। सभी लोग घायल भी हुए हैं। निशंक जैन के भतीजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जन संपर्क कर लौट रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने इनपर वार किया है। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। वहीं अपूर्व जैन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। देहात कोतवाली थाने में मामले की शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।