सावधान! महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से जलाभिषेक और दर्शन के नाम पर ठगी

Update: 2023-07-02 03:06 GMT

Ujjain Mahakal : मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से ठगी होने का मामला सामने आया ह।ै मंदिर परिसर में भस्मारती और जलाभिषेक के नाम पर भक्तों को ठगने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए छत्तीसगढ़ के 06 लोगों से आरती और जलाभिषेक के नाम पर करीब 21 हजार रुपए की ठगी की गई।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से 06 लोग महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में उनकी मुलाकात एक बाहरी पुरोहित घनश्याम शर्मा और यश शर्मा से हुई थी। दोनों आरोपियों ने 6 लोगों को जलाभिषेक की रसीद के नाम पर 21 हजार 600 रूपये ले लिए। जब दोनों श्रद्धाुलओं को समय पर अभिषेक नहीं करा सकते तो मंदिर समीति से इसकी शिकायत की गई।

आपको बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती और जलाभिषेक के लिए प्रोटोकॉल सिस्टम लागू है। आम श्रद्धालुओं को दर्शन करना और भस्म आरती के लिए परमिशन लेनी होती है। इसके लिए मंदिर के, पुजारी, सांसद, विधायक, महापौर, मंत्री और सरकारी अधिकारी की परमिशन लेनी होती है। लेकिन मंदिर में प्रोटोकॉल के नाम पर भक्तों से ज्यादा राशि वसूल कर ठगी की जाने लगी है। 

Tags:    

Similar News