Kuno National Park : कूनों से फिर बुरी खबर, 2 शावक चीतों की हुई मौत

कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक बड़ी खबर सामने आई है। कूनों में 2 शावक चीतों की मौत हो गई है। चीता ज्वाला के बीते दिनो एक शावक की मौत के बाद बचे 3 शावक एवं मादा चीता ज्वाला की पालपुर में तैनात चिकित्सकों की टीम द्वारा निगरानी की जा रही थी।;

Update: 2023-05-25 11:24 GMT

Kuno National Park : कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक बड़ी खबर सामने आई है। कूनों में 2 शावक चीतों की मौत हो गई है। चीता ज्वाला के बीते दिनो एक शावक की मौत के बाद बचे 3 शावक एवं मादा चीता ज्वाला की पालपुर में तैनात चिकित्सकों की टीम द्वारा निगरानी की जा रही थी।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार दिन के समय चीता ज्वाला को सप्लीमेंट फुड दिया गया। दोपहर बाद निगरानी के दौरान शेष 3 शावक की स्थिति सामान्य नहीं लगी। तीनों शावकों की असामान्य स्थिति एवं गर्मी को देखते हुए प्रबंधन एवं वन्यप्राणी चिकित्सकों की टीम ने तत्काल तीनों शावकों को रेस्क्यू कर आवश्यक उपचार करने का निर्णय लिया। लेकिन उपचार के बाद भी दोनों शावको को नही बचाया गया। वही एक शावक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका उपचार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले एक शावक की मौत हुई थी। वह जन्म से ही बीमार था। वही इससे पहले दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों में से 2 चीतों की पहले ही मौत हो चुकी है। कूनो पार्क में लगातार हो रही चीतों की मौत चिंता का विषय है। 

आपको यह भी बता दें कि नामीबिया से 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर चीतों को कूनों के बाड़े में छोड़ा था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे। अब 18 चीते ही कूनो नेशनल पार्क में बचे हैं।

Tags:    

Similar News