Bhopal Dengue Cases : 20 हजार घरों में मिला डेंगू का लार्वा हर दिन मिल रहे 8 से ज्यादा मरीज

शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 410 हो गई है। हर दिन आठ से दस नए मरीज सामने आ रहे हैं। शहर में करीब 20000 घरों में डेंगू का लार्वा पनप रहा है।;

Update: 2023-10-10 05:47 GMT

भोपाल। शहर में डेंगू मरीजों की संख्या 410 हो गई है। हर दिन आठ से दस नए मरीज सामने आ रहे हैं। शहर में करीब 20000 घरों में डेंगू का लार्वा पनप रहा है। यही इनमें से करीब एक हजार घर ऐसे हैं जहां जांच में बार-बार लार्वा मिल रहा है। यह जानकारी मलेरिया विभाग से मिले आंकड़ों से सामने आई है। जिला मलेरिया कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार डेंगू नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक भोपाल के साढ़े तीन लाख से ज्यादा घरों में डेंगू लार्वा सर्वे किया जा चुका है। इनमें 20 हजार से ज्यादा घर ऐसे हैं, जहां डेंगू का लार्वा पाया गया है। लार्वा सर्वे के लिए 40 टीम लगी हुई हैं। हर एक टीम में तीन से ज्यादा सदस्य हैं, जो घर घर जाकर लार्वा सर्वे कर रहे हैं। जिन घरों में लार्वा पाया जा रहा है उसे तत्काल मौके पर नष्ट किया जाता है।इसके अलावा जिन घरों में दो से अधिक बार डेंगू लार्वा पाया गया है, वहां जुमार्ने की कार्रवाई भी गई है।

नगर निगम नहीं कर रहा फॉगिंग

आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा हो सकता है। इसकी आशंका इसलिए भी है, क्योंकि नगर निगम की ओर की जा रही फॉगिंग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यही वजह है कि कॉल करने के बाद भी निगम का अमला इलाकों में फॉगिंग करने नहीं पहुंच रहा है। दरअसल, मच्छरों को मारने के लिए निगम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में मैदानी टीमों को तैनात किया गया है।इसके लिए इनको 11 बड़ी मशीनें जो चार पहिया वाहनों पर लोड हैं और 15 से ज्यादा हाथ वाली मशीनें भी दी गई हैं।

100 से ज्यादा मैदानी अमला सक्रिय

जिला मलेरिया अधिकारी अखिलेश दुबे ने कहा कि हमारी 44 टीमों में 100 से ज्यादा मैदानी अमला डेंगू नियंत्रण कार्य में लगा हुआ है। लगातार डेंगू लार्वा सर्वे के साथ साथ लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है और डेंगू से बचने के उपाए भी बताए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News