Bhopal Dengue News : राजधानी में बुखार से पीड़ित 168 लोगों की जांच, सात नए डेंगू पॉजिटिव मरीज मिले

शहर के अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाले 168 लोगों की जांच में शनिवार को सात डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इन मरीजों के साथ इस साल अब तक 734 लोग डेंगू पॉजिटिव आए हैं।;

Update: 2023-11-12 03:19 GMT

भोपाल। शहर के अलग अलग क्षेत्रों में रहने वाले 168 लोगों की जांच में शनिवार को सात डेंगू पॉजिटिव आए हैं। इन मरीजों के साथ इस साल अब तक 734 लोग डेंगू पॉजिटिव आए हैं। यह सिर्फ वो आंकड़े हैं जो सरकारी रजिस्टर में दर्ज हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसका बड़ा कारण लोगों द्वारा की जा रही लापरवाही है। साल 2023 में मलेरिया विभाग द्वारा तीन लाख से अधिक घरों का सर्वे किया गया। जिसमें से 21 हजार से अधिक घरों में मच्छर का लार्वा मिला है। इस साल अब तक चिकनगुनिया की 14 सौ लोगों की जांच में 120 पॉजिटिव आए। वहीं मलेरिया की तीन लाख से अधिक लोगों की जांच में 14 मामले सामने आए। बता दें, चिकनगुनिया के 50 फीसदी से अधिक मामले बीते डेढ़ माह में सामने आए हैं।

99 घरों में मिला लार्वा

मलेरिया विभाग द्वारा सर्वे का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में 11 नवंबर को 52 दलों ने लगभग दो हजार घरों का सर्वे किया। जिसमें से 99 घर ऐसे थे, जहां लार्वा पाए गए।

टीम लगातार कार्य कर रही

डेंगू के मामलों में कमी आने लगी है। मलेरिया विभाग की टीम लगातार कार्य कर रही है। लोगों को जागरूक करने से लेकर डेंगू की रोकथाम का कार्य कर रहे हैं।

डॉ. प्रभाकर तिवारी, सीएमएचओ

Tags:    

Similar News