Bhopal Fire News : लांबाखेड़ा में बर्तन गोडाउन में आग, 30 मिनट में पाया काबू

Update: 2023-11-24 03:55 GMT

भोपाल। लांबाखेड़ा में सैनी चौराहा स्थित बर्तन के गोडाउन में गुरुवार शाम 7 बजे आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। करीब 30 मिनट में आग काबू में आ गई। जिस जगह आग लगी, उसके पास ही पटाखा दुकान और गोडाउन भी थे। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आई है।

गोडाउन अजय पांडे का बताया जा रहा

गांधीनगर से दमकल मौके पर पहुंची थी। फायर फाइटर पंकज यादव ने बताया कि शाम 7 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत मौके पर पहुंचे और आधे घंटे में आग बुझा दी। आग से नुकसान हुआ है, लेकिन आसपास की दुकानें, गोडाउन जलने से बच गई। सौ फीट की दूरी पर पटाखा दुकान थीं। वहीं, इस गोडाउन से अन्य गोडाउन भी सटे थे। आग लगने से गोडाउन में रखे बर्तन, फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज जल गए। यह गोडाउन अजय पांडे का बताया जा रहा है। 

Tags:    

Similar News