Bhopal Human Trafficking Case : अर्चना, फर्जी डॉक्टर सीमा देवी और डॉक्टर अशोक को आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
भोपाल। मानव तस्करी मामले में गिरफ्तार आरोपी अर्चना, फर्जी डॉक्टर सीमादेवी और डॉ. अशोक की पुलिस रिमांड आज रविवार को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। उक्त मामले में पुलिस केरल निशांत (32), सूरज (18), सूरज की गर्लफ्रेंड मुश्कान, अर्चना की नाबालिग बेटी को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। निशांत, सूरज और मुश्कान फिलहाल जेल में है।
कोर्ट में पेश किया गया
पुलिस ने अर्चना, सीमादेवी और डॉ. अशोक को पूछताछ के लिए पांच नवंबर तक की रिमांड पर लिया था। रिमांड की अवधि रविवार को खत्म होने के कारण उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अस्पताल संचालक अशोक कुमार को पुलिस दिल्ली उसके अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल के बाहर लगे बैनर में दिल्ली, हरियाणा के विशेषज्ञ डॉक्टरों का नाम लिखा मिला। अशोक इन्हीं डॉक्टरों का हवाला देकर मरीजों से महंगी फीस लेता था, जबकि बैनर में लिखे डॉक्टर उसके अस्पताल में कभी भी इलाज करने नहीं आए। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि उन डॉक्टरों को इसकी भी जानकारी नहीं थी कि आरोपी ने उनका नाम अस्पताल में लिख रखा है।