Bhopal: पिंजरे में अचानक फंसा चार साल का तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर भेजा नेशनल पार्क
Bhopal : राजधानी के गुफा मंदिर के पास द्रोणांचल मिलिट्री (Dronachal Military) क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेंदुआ (Leopard) पिंजरे में फंस गया। सोमवार सुबह जब टीम मौके पर पहुंची तो पिंजरे में तेंदुआ नजर आया।;
Bhopal : राजधानी के गुफा मंदिर (Cave Temple) के पास द्रोणांचल मिलिट्री (Dronachal Military) क्षेत्र में रविवार देर रात एक तेंदुआ (Leopard) पिंजरे में फंस गया। सोमवार सुबह जब टीम मौके पर पहुंची तो पिंजरे में तेंदुआ नजर आया। नर तेंदुए की उम्र 4 साल है। जिसे वन विहार नेशनल पार्क (Van Vihar National Park) में भेजा गया। इस क्षेत्र में पिछले एक माह से तेंदुए (Leopard) के मूवमेंट की सूचना मिल रही थी। इसके चलते वन विभाग ने यहां पिंजरा लगाया हुआ था।
टीम ने डीएफओ को दी सूचना
सुबह से जब वन अमले टीम के सदस्यों को तेंदुए के पिंजरे में फंसे हुए देखा। इसके बाद तत्काल टीम के सदस्यों ने डीएफओ को सूचना दी। इसके बाद डीएफओ आलोक पाठक (Alok Pathak), एसडीओ आरएस भदौरिया (SDO RS Bhadauria) समेत टीम मौके पर पहुंची। टीम को करीब देख तेंदुए काफी देर तक गुरार्या। एसडीओ भदौरिया ने बताया कि गुफा मंदिर के पास से तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है, जो मिलिट्री एरिया से सटा है। तेंदुआ का रेस्क्यू करने के बाद उसे वन विहार भेजा गया है।
कुत्तों का शिकार कर चुका तेंदुआ
द्रोणांचल मिलिट्री (Dronachal Military) एरिया में एक महीने से तेंदुए (Leopard) का मूवमेंट था। इसके चलते यहां पिंजरा लगाया गया था। और वन विभाग की टीम रोज मॉनिटरिंग (Monitoring) कर रही थी। रात में यह शिकार की तलाश में पिंजरे में आ फंसा। बता दें कि तेंदुए के मूवमेंट के बाद वन विभाग ने ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगाया था। वहीं, एडवायजरी भी जारी की थी। जिसमें लोगों को रात में घर से अकेले बाहर न निकलने की सूचना दी गई थी। तेंदुए के मूवमेंट के चलते रहवासियों में भी दहशत का माहौल था।