प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन अलग ढंग से मनाएगा भोपाल नगर निगम, 17 सितंबर से चलेगा यह अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ के तहत नगर निगम राजधानी भोपाल में साढ़े चार लाख आयुष्मान कार्ड बनाने जा रहा है। इसके लिए ऑर्डर जारी कर युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। यह अभियान पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरान राजधानी के सभी 21 जोनों में 21 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य जोनल अधिकारियों और वार्ड प्रभारियों को दिया गया है। कमिश्नर केवीएस चौधरी ने जोनल अधिकारियों से हुई मीटिंग के बाद आदेश जारी कर युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।;

Update: 2022-09-16 10:03 GMT

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 'मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान' के तहत नगर निगम राजधानी भोपाल में साढ़े चार लाख आयुष्मान कार्ड बनाने जा रहा है। इसके लिए ऑर्डर जारी कर युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। यह अभियान पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान राजधानी के सभी 21 जोनों में 21 हजार आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य जोनल अधिकारियों और वार्ड प्रभारियों को दिया गया है। कमिश्नर केवीएस चौधरी ने जोनल अधिकारियों से हुई मीटिंग के बाद आदेश जारी कर युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। पूरी योजना के लिए हर जोन में नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें हितग्राहियों को लाभ देने के लिए निगम अमले को पहले ही ट्रैनिंग दी जा चुकी है। इस ट्रैनिंग में अमले को फॉर्म से लेकर अन्य कामकाज और पात्र हितग्राहियों से जुड़ी पूरी जानकारी भी दी गई है।

हर जोन में हो रही मुनादी

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत केंद्र और राज्य की कुल 32 योजना पर फोकस करने को कहा गया है। जोन और वार्ड कार्यालयों काे निर्देश दिए गए हैं कि इस पूरे अभियान के तहत उनके वार्ड में इन योजनाओं से अछूता कोई भी हितग्राही नहीं बचना चाहिए। जोन अधिकारियों को बकायदा यह प्रमाणित करने को कहा गया है कि उनके जोन में अब कोई हितग्राही नहीं बचा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिले। इसलिए वार्ड स्तर पर मुनादी करवाकर लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाई जा रही है। आयुष्मान कार्ड के बाद जोन अधिकारियों को सबसे ज्यादा फोकस संबल योजना पर करने को कहा गया है। जोन स्तर पर मिले टारगेट को जोनल अधिकारियों ने वार्ड स्तर पर बांटकर वार्ड प्रभारियों को 31 अक्टूबर तक टारगेट पूरा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

हितग्राहियों से मिलेंगे शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभियान के पहले दिन 17 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में हितग्राहियों से रूबरू होंगे। सबसे पहले शिवराज मानस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में हितग्राहियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 5 नंबर स्टॉप और नेहरू नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हितग्राहियों सेे मुलाकात कर उन्हें योजनाओं की जानकारी देंगे।


Tags:    

Similar News