Bhopal news : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 अगस्त को होंगी भोपाल दौरे पर, 'उत्कर्ष और उन्मेष' उत्सव मेंं होंगी शामिल
Bhopal news : भोपाल। देश की राष्ट्रपति एक दिवसीय भोपाल दौरे पर रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू का दौरा 3 अगस्त को सुनिश्चति किया गया है। भोपाल पहुंच कर राष्ट्रपति मुर्म लोक एवं जनजातीय अभिव्यक्तियों के राष्ट्रीय उत्सव 'उत्कर्ष और उन्मेष' का शुभारंभ करेंगी।;
Bhopal news : भोपाल। देश की राष्ट्रपति (india President) एक दिवसीय (one days) भोपाल (bhopal) दौरे (visit) पर रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu) का दौरा 3 अगस्त को सुनिश्चति किया गया है। भोपाल पहुंच कर राष्ट्रपति मुर्म लोक एवं जनजातीय अभिव्यक्तियों के राष्ट्रीय उत्सव 'उत्कर्ष और उन्मेष' का शुभारंभ करेंगी। इस कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर शामिल होने के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया था।
'उत्कर्ष और उन्मेष' उत्सव कार्यक्रम का आयोजन राजधानी भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सहित प्रदेश के अन्य मंत्री भी शिरकत करेंगे। 3 से 6 अगस्त तक यह विशेष जनताीय उत्सव का आयोजन किया जायेगा।
देश भर से जुटेंगे कलाकार
जनजातीय 'उत्कर्ष और उन्मेष' उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने और प्रस्तुियॉं देने के लिए देश भर से जनजातीय कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। ये सभी कलाकार अपने समयानुसार भोपाल पहुंच रहें हैं। कार्यक्रम को लेकर शासन द्वारा तैयारियॉं जोर शोर से की जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म इससे पहले 3 मार्च को भोपाल दौरे पर आयीं थी जहां वह इंटरनेशनल धर्म धम्म सम्मेलन में शामिल हुईं थी। तीन दिवसीय कार्यक्रम में उन्हाेंने 16 देशों के डेलिगेट्स और छह देशों के संस्कृति मंत्री से मुलाकात करते हुए कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। हाल ही में उन्होंने मध्य पद्रेश का दौरा करते हुए ग्वालियर पहुंच कर कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं।