BHOPAL NEWS : एनएचएम कर्मचारियों का जल सत्याग्रह, जानें क्या है मांगे
BHOPAL NEWS : भोपाल। राजधानी में एनएचएम संविदा आउट सोर्स कर्मचारियों का जल सत्याग्रह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में 500 से अधिक की संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए हैं।;
BHOPAL NEWS : भोपाल। राजधानी (Bhopal) में एनएचएम (NHM) संविदा आउट सोर्स कर्मचारियों (Employees) का जल सत्याग्रह प्रदर्शन (Protest) किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में 500 से अधिक की संख्या में कर्मचारी अपनी मांगों (Demand) को लेकर शहर में प्रदर्शन के लिए एकत्रित हुए हैं।
कर्मचारियेां द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन जल सत्याग्रह कर विरोध जताएंगे। यह कर्मचारी अपनी मांगें पूरी नहीं होने तक जल सत्याग्रह करेंगे। राजधानी स्थित शीतल दास की बगिया के पास एनचमएम कर्मचारियेां का जमावड़ा लगा है। कर्मचारियों द्वारा प्रशासन को सूचित करते हुए शनिवार को शहर में प्रदर्शन की शुरूआत कर दी है।
दोबारा मर्ज करें
भोपाल पहुंचे इन कर्मचारियों का आरोप है कि राष्टीय स्वास्थ्य मिशन में कई सालों से इन कर्मचारियों के द्वारा अपनी सेवाएं लगातार दी जा रही हैं। इसके बावजूद भी इन कर्मचारियाें को विभाग के द्वारा आउट सोर्स में ही नियुक्त है। आउट सोर्स के कर्मचारियों की संख्या प्रदेश में तकरीबन दो हजार से ज्यादा है।
एकत्रित कर्मचारियों का कहना है कि इन कर्मचारियों को राष्टीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउटसोर्स में रखा गया है। इन कर्मचारियों की मांग है कि इन्हें विभाग के सपोर्ट स्टाफ के रिक्त पदों पर नियमित किया जाए। या फिर कर्मचारियों को दुबारा से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाये।