bhopal shabista zaki : निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ज़की और पार्षद पति पर जानलेवा हमला

राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ज़की और पार्षद पति पर जानलेवा हमला हुआ है।;

Update: 2023-06-09 03:05 GMT

भोपाल।राजधानी के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र (bhopal shabista zaki)  में नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता ज़की और पार्षद पति पर जानलेवा हमला हुआ है। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के पति कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष आसिफ जकी पर भी जानलेवा हमला हुआ।

जानलेवा वार किया

दोनों को लहू लुहान हालात में शहर के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। सूत्रों के मुताबिक एक एएसआई के बेटे ने दोनों पर जानलेवा वार किया है। शबिस्ता के माथे पर गंभीर घाव हो गया है।

नो पार्किंग के बोर्ड को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार प्लॉट के सामने नो पार्किंग के बोर्ड को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने जानलेवा हमला कर दिया।

Tags:    

Similar News