Bhopal Traffic : शाम होते ही बोर्ड ऑफिस से प्रगति, चेतक ब्रिज, आईएसबीटी, रचना अंडर ब्रिज समेत पूरा एमपी नगर हो गया जाम

राजधानी के आईटी हब कहे जाने वाले एमपीनगर के रास्ते व आसपास गुरुवार शाम 5 बजे के करीब जाम के हालत बन गए।;

Update: 2023-12-01 02:30 GMT

भोपाल। राजधानी के आईटी हब कहे जाने वाले एमपीनगर के रास्ते व आसपास गुरुवार शाम 5 बजे के करीब जाम के हालत बन गए। बताया जा रहा है कि आसपास से ट्रैफिक का भारी दबाव अचानक से होने से यह स्थिति बन गई।इस कारण बोर्ड आफिस से प्रगति पेट्रोल पंप व चेतक ब्रिज से आइएसबीटी तक जाम के हालत बन गए। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद जाम की स्थिति को खुलवाया। इस जाम के कारण गौतम नगर, रचना नगर के अंदरूनी रास्तों पर वाहन फंस गए। हालांकि दो घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई।

आईएसबीटी रूट पर भी जाम के हालत

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को ऑफिस की छुट्टी के बाद के एकाएक वाहनों की संख्या अधिक होने व मेट्रो के काम के चलते यहां पर ट्रैफिक दवाब अधिक होने से जाम के हालत बन गए। इसके चलते बोर्ड आॅफिस व प्रगति पेट्रोल पंप रूट पर जाम लगा गया। इसी तरह चेतक ब्रिज से आईएसबीटी रूट पर भी जाम के हालत बन गए। इस जाम का असर रचना नगर के अंडर ब्रिज तक असर नजर आ रहा था।

शाम के समय आए दिन जाम के हालत

अपने - अपने आफिस से घर जाने के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों ने गौतम नगर - रचना नगर में वाहनों को अंडरब्रिज से निकलने की कोशिश की, लेकिन अधिक वाहनों के कारण सैंकड़ों वाहन फंस गए। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर आवागमन चालू हो सका। उल्लेखनीय है कि बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज व प्रगति पेट्रोल पंप से रानी कमलापति और सावरकर सेतु आदि जगहों पर सुबह व शाम के समय आए दिन जाम के हालत बनते हैं। 

Tags:    

Similar News