Bhopal Traffic Diversion Today : आज शाम 5 बजे से लाल परेड मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक डायवर्ट
लाल परेड मैदान (Motilal Nehru Stadium) से चुनाव प्रकि्रया के चलते शुक्रवार शाम 4 बजे इस ओर आने-जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा।;
भोपाल। लाल परेड मैदान (Motilal Nehru Stadium) से चुनाव प्रकि्रया के चलते शुक्रवार शाम 4 बजे इस ओर आने-जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक परिवर्तित मार्ग पर चलाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग व डायवर्सन व्यवस्था जारी की है। विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मतदान बाद मतदान दलों के मतदान पेटी के साथ वापस लाल परेड ग्राउण्ड आगमन के दौरान आसपास वाले मार्गों पर यातायात का दबाव रहेगा। इसके चलते मुख्य रूप से डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी होकर कंट्रोल रूम तिराहे की ओर जाने वाला सामान्य यातायात (जीप/कार) डीबी मॉल तिराहे से मैदा मिल, जिन्सी धर्मकांटा होकर पुराने भोपाल की ओर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
आवागमन प्रतिबंधित रहेगा
इसी तरह से पुलिस मुख्यालय तिराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम होकर गांधी पार्क तिराहा, रोशनपुरा की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह पुराना मछलीघर तिराहे से गांधी पार्क तिराहे की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इस मार्ग से गुजरें
रोशनपुरा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, लिली टॉकीज होते हुए भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे।
रोशनपुरा से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की ओर जाने वाली मिनी बसें व बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा, मैदा मिल, जिंसी धर्मकांटा, ऐशबाग फाटक से होकर भारत टॉकीज होते हुए चलेंगी।
भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन लिली टॉकीज, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुए रोशनपुरा की ओर आ सकेंगे।
बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से एमपी नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें व बड़ी बसें भारत टॉकीज से होते हुए ऐशबाग फाटक, पुल बोगदा, जिंसी धर्मकॉटा, मैदा मिल, बोर्ड ऑफिस चौराहे से लिंक रोड नंबर-1 होते हुए जा सकेंगी।
अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के माल वाहक भारी वाहनों का प्रवेश भी लालपरेड की ओर आने वाले मार्ग - डीबी मॉल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चैराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।