Bhopal Weather Update : गर्मी से हाल-बेहाल, सीजन का सबसे गर्म दिन, अभी नहीं मिलेगी राहत

भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। वहीं राजधानी भोपाल में लोग गर्मी का सितम झेल रहे है। सुबह से ही गर्म हवाएं लोगो के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।;

Update: 2023-05-14 09:52 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। वहीं राजधानी भोपाल में लोग गर्मी का सितम झेल रहे है। सुबह से ही गर्म हवाएं लोगो के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सुबह से गर्म हवाओं का नतीजा ये है कि पारा भी लगातार बढ़ रहा है। गर्मी का सितम इतना भयंकर है कि कि शनिवार को भोपाल शहर में छह घंटे में ही पारा 16 डिग्री सेल्सि यस तक चढ़ गया । शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पर था, जो सुबह 11:30 बजे 16 डिग्री उछलकर 39.6 डिग्री तक जा पहुंचा। दोपहर के बाद तो पारे ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री पर पहुंच गया था। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। साथ ही इस सीजन का सबसे अधिक तापमान भी अभी तक दर्ज हुआ है।

भोपाल का तापमान पिछले दो दिनों में 41 डिग्री के ऊपर बना हुआ था। शनिवार को दोपहर के समय करीब 24 किलोमीटर की रफ्तार की हवा भी चली। गर्म हवा के थपेड़ों से जहां लोग हलाकान होते रहे, वहीं तापमान भी शुक्रवार की तुलना में दो डिग्री बढ़ गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है और मौसम का इस तरह का मिजाज अभी जारी रहने के आसार हैं। बता दें कि गर्मी के सीजन में अप्रैल एवं मई माह में जमकर गर्मी पड़ती है। 21 मई 2016 को राजधानी में अब तक का सर्वाधिक 46.7 डिग्री तापमान दर्ज किया जा चुका है। 15 मई के बाद शहर में लू चलने की भी संभावना जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News