Bhopal Weather Update : भोपाल से आज हो सकती है मानसून की विदाई, रायसेन का पारा सुधरा

राजधानी में सक्रिय दक्षिण-पश्चिमी मानसून शुक्रवार को भोपाल जिले से विदाई ले सकता है। इसके साथ ही पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ अन्य जिलों में से विदाई होगी।;

Update: 2023-10-06 02:51 GMT

भोपाल। राजधानी में सक्रिय दक्षिण-पश्चिमी मानसून शुक्रवार को भोपाल जिले से विदाई ले सकता है। इसके साथ ही पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ अन्य जिलों में से विदाई होगी। इससे आज कुछ जिलों में मानसून की सक्रियता रहेगी। इधर, मौसम केंद्र के दृष्टिकोण के अनुसार पूर्वी मप्र से भी मानसून की विदाई शुरू हो रही है। कल तक कई जिलों से वापसी होने का अनुमान है। एक दिन पहले राजधानी से सटे जिला रायसेन का तापमान 12.6 डिग्री तक रहा था, जो शुक्रवार को 5 डिग्री बढ़कर अपने सामान्य स्तर के करीब 18 डिग्री पर दर्ज हुआ है। मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह तक सिंगरौली, सीधी और अनूपपुर में मामूली गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि शेष प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

भोपाल से आज हो सकती है मानसून की विदाई

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार पश्चिमी मप्र के कुछ जिलों में मानसून सक्रिय है, जबकि पूर्वी प्रदेश से भी वापसी शुरू जाएगी। शुक्रवार से शनिवार के बीच एक तरफ भोपाल सहित कई जिलों से मानसून विदा होने की उम्मीद है, वहीं दूसरी ओर पूर्वी मप्र के जिलों से भी विदाई शुरू हो जाएगी। संभावना है कि तीन दिन में प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।

कहीं गर्मी बढ़ी, कहीं पारा गिरा

गुरुवार को भोपाल में दिन का पारा 34 डिग्री पर थमा रहा, जबकि पश्चिमी मप्र के ज्यादातर जिलों में पारा आधा से एक डिग्री तक गिरा है। यहां रात का पारा भी इसी क्रम में कुछ जिलों में आधा डिग्री तक बढ़ा, जबकि कुछ में इतना ही कम हुआ है। यही क्रम पूर्वी मप्र में भी देखने को मिला है।पूरे प्रदेश में दिन का औसत पारा 32.3 और रात का औसतन 20.4 डिग्री तक रहा है। प्रदेश में सबसे गर्म, उज्जैन, ग्वालियर, दमोह, गुना में पारा 36 डिग्री तक रहा, जबकि सबसे कम रात का पारा मलाजखंड में 14.6 डिग्री रहा।

शहर में बारिश थमते ही उडऩे लगी धूल:

राजधानी में बारिश थमते ही धूप खिलने और गर्मी बढऩे से धूल की मात्रा बढऩे लगी है। साथ ही धुएं का सिलसिला भी जारी है। इससे एयर क्वालिटी इंडेक्स नॉर्मल से नीचे आने लगा है। हवा में उड़ते धूल और धुएं के कारण एयर पॉल्यूशन की मात्रा बारिश के दौरान दर्ज एक्यूआई के मुकावले कम हो गई है।  

Tags:    

Similar News