कांग्रेस लगा बड़ा झटका, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह हुए भाजपा में शामिल
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के मौजूदगी में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।;
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के मौजूदगी में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के महाराज पुष्पराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी भी भाजपा में शामिल हुए है।
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह और वरिष्ठ पत्रकार मधुकर द्विवेदी को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में स्वागत किया।