Big Breaking : राजधानी पुलिस पर जानलेवा हमला, रायफल के साथ ताक लगाकर बैठे थे हमलावर
अप्रिय और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की टीम पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया है। हमले के बाद बदमाश फरार हो गए हैं। उनके हाथों में रायफल जैसे जानलेवा हथियार थे। पढ़िए पूरी खबर-;
भोपाल। राजधानी पुलिस पर बदमाशों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि खानूगांव में तालाब के पास बदमाशों ने पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की टीम पर हमला कर दिया। हमलावर जवानों के पास रायफलें थीं। बदमाश एक पुलिसकर्मी को तालाब में फेंकने की बात भी कर रहे थे।
हालात को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अपनी दूसरी टीमों को कॉल किया और हमले की जानकारी दी। मौके पर दूसरी टीमें पहुंच पाती इससे पहले बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने उनकी गाड़ी जब्त कर ली है। यह घटना कोहेफिजा थाना इलाके की है। पुलिस ने उन बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं मिली है।