Big Breaking : थाना प्रभारी पर जानलेवा हमला, सिर पर लगे 15 टांके, हमलावरों की संख्या 25 से ज्यादा

मध्यप्रदेश में पुलिस पर हमले की एक और खबर आ रही है। अनूपपुर जिले में कबाड़ चोरों ने थाना प्रभारी और तीन पुलिसकर्मियों पर हमला किया है। हमले में घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़िए पूरी खबर-;

Update: 2021-03-16 07:09 GMT

अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में लगभग 25 से 30 की संख्या में कबाड़ चोरों ने एकजुट होकर पुलिस पर हमला कर दिया है। यह हमला चोरों ने तब किया, जब पुलिस की टीम उन कबाड़ चोरों को पकड़ने गई थी। हमले के बावजूद, पुलिस की टीम ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी मिली है कि बिजुरी थाना के प्रभारी और उनके तीन जवान कबाड़ चोरों को पकड़ने गए थे। पुलिस को देखकर कबाड़ चोर हड़बड़ा गए। खुद को कानूनी सलाखों से बचाने के लिए लगभग 25 से 30 की संख्या में आरोपियों ने पुलिस पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। थाना प्रभारी के सिर पर 15 टांके लगे हैं। सभी घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, बड़ी संख्या में हमलावरों से सामना करते हुए पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। खुद पर हमलावर हालात के बावजूद पुलिस की जांबाज टीम हमलावरों से जूझ गई और चार आरोपियों को पकड़ ही लिया।

Tags:    

Similar News