Big News : व्यापम घोटाले में आठ आरोपियों को सजा, दो निर्दोष साबित…अभ्यर्थी, सॉल्वर और मीडिल मैन को 7-7 साल की कैद
मध्यप्रदेश के बेहद चर्चाओं में रहने वाले व्यापम घोटाले मामले में अदालत ने 8 आरोपियों को सजा सुनाई है, जबकि दो आरोपी बरी किए गए हैं। पढ़िए पूरी खबर-;
भोपाल। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले को लेकर आज महत्वपूर्ण खबर है। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा-2012 में हुई गड़बड़ी के मामले में 8 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। आरोपी राजेश धाकड़, कवींद्र, विशाल, कमलेश, ज्योतिष, नवीन समेत 8 आरोपियों को अदालत ने सजा दी है। वहीं दो आरोपियों को बरी किया गया है।
आपको बता दें कि इस मामले में जिला कोर्ट में 10 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट पेश की थी। 8 लोगों को कोर्ट ने दोषी ठहराया, जबकि 2 आरोपियों को बरी कर दिया है। 8 दोषियों में 3 अभ्यर्थी, 3 सॉल्वर और 2 मीडिल मैन शामिल हैं। दोषी आरोपियों को 8-8 साल की सजा सुनाए जाने की जानकारी मिल रही है।