बड़ी खबर : RTO संजय तिवारी को हटाया गया , ARTO अनपा खान पर भी हुई कार्रवाई
मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal) के RTO ऑफिस से बड़ी खबर आ रही है। RTO संजय तिवारी को हटाया गया है। RTO संजय तिवारी को परिवहन आयुक्त कैंप कार्यालय भोपाल में नियुक्त किया गया है। मामले में दिलीप सिंह तोमर उप परिवहन आयुक्त शिकायत की अध्यक्षता में जांच दल का गठन किया गया है।;
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल (Bhopal) के RTO ऑफिस से बड़ी खबर आ रही है। RTO संजय तिवारी को हटाया गया है। RTO संजय तिवारी को परिवहन आयुक्त कैंप कार्यालय भोपाल में नियुक्त किया गया है। मामले में दिलीप सिंह तोमर उप परिवहन आयुक्त शिकायत की अध्यक्षता में जांच दल का गठन किया गया है।10 दिनों में जिम्मेदारी तय कर प्रतिवेदन करेगी जांच दल प्रस्तुत करेगा।
इन्हें बनाया प्रभारी RTO
साथ ही दूसरे मामलें में एआरटीओ (ARTO) अनपा खान पर गंभीर आरोप लगे है। अनपा खान के ऊपर आरोप है की वो धर्म के आधार पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करती है और वर्ग विशेष के कर्मचारियों को फायदा पहुंचाती है। इस भेदभाव को लेकर आरटीओ के कर्मचारियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब रंजना कुशवाह को प्रभारी RTO बनाया गया है।