भारत में कब शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, इस पर आया बड़ा अपडेट

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मार्च 2024 तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी। यानी, वंदे भारत ट्रेन के जरिए अब यात्री केवल बैठकर ही नहीं बल्कि लेटकर भी सफर का आनंद ले सकेंगे।;

Update: 2023-06-28 05:51 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मार्च 2024 तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी। यानी, वंदे भारत ट्रेन के जरिए अब यात्री केवल बैठकर ही नहीं बल्कि लेटकर भी सफर का आनंद ले सकेंगे। महज इतना ही नहीं, यात्री इन ट्रेनों के जरिए सस्ते किराए में भी यात्रा कर पाएंगे। रेल मंत्री ने कहा है कि फिलहाल, इन ट्रेनों को शुरू करने की योजना पटरी पर है।

ट्रेनों को शुरू करने की योजना पटरी पर 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मार्च 2024 तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी। यानी, वंदे भारत ट्रेन के जरिए अब यात्री केवल बैठकर ही नहीं बल्कि लेटकर भी सफर का आनंद ले सकेंगे। महज इतना ही नहीं, यात्री इन ट्रेनों के जरिए सस्ते किराए में भी यात्रा कर पाएंगे। रेल मंत्री ने कहा है कि फिलहाल, इन ट्रेनों को शुरू करने की योजना पटरी पर है। 

देश के अधिकतर राज्य वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्ट

इस दौरान रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि देश के अधिकतर राज्य वंदे भारत एक्सप्रेस नेटवर्क से जुड़ चुके हैं। केवल चार राज्यों को छोड़कर बाकी सभी राज्य वंदे भारत एक्सप्रेस से कनेक्टेड हैं। जिन चार राज्यों को अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ा नहीं जा सका है, वहां, रेलवे का विद्युतीकरण होना बाकी है या फिर रेलवे का नेटवर्क मौजूद नहीं है। वैष्णव ने बताया कि स्लीपर कोच की वंदे स्लीपर की डिजाइन बहुत ही एडवांस्ड स्टेज में चल रही है। आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा, दिसंबर तक डिजाइन कम्पलीट हो जाएगा। साथ ही साथ मैन्युफैक्चरिंग भी इम्पेरलल चल रही है। इसी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा, मार्च-2024 तक वंदे स्लीपर ट्रेन भी आ जाएगी।

102 वंदे भारत में 75 चेयर कार और शेष स्लीपर संस्करण होंगे तैयार

इससे पहले रेल मंत्री ने मार्च 2023 में लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी थी कि भारतीय रेलवे ने रेलवे उत्पादन इकाइयों (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, रेल कोच फैक्ट्री और मॉडर्न कोच फैक्ट्री) के भीतर भारतीय रेलवे डिजाइन के अनुसार 102 वंदे भारत रेक (2022-2023 में 35 और 2023-2024 में 67) की उत्पादन योजना जारी की थी। उन्होंने यह जानकारी भी दी थी कि कुल 75 वंदे भारत रेक को चेयर कार संस्करण के रूप में और शेष को स्लीपर संस्करण के रूप में नियोजित किया गया है।

तीन अलग-अलग प्रौद्योगिकियों की 400 वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण की योजना

रेल मंत्री के मुताबिक भारतीय रेलवे ने तीन अलग-अलग प्रौद्योगिकियों की 400 वंदे भारत ट्रेनों (स्लीपर संस्करण) के निर्माण की योजना बनाई है, जिसके लिए भारतीय रेलवे ने विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकी भागीदारों का चयन करने के लिए निविदाएं भी जारी की थी।

 

Tags:    

Similar News