Chhatarpur: कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान की मौत के भारी टेंशन में बीजेपी, प्रेशर में पुलिस को दिया ज्ञापन

पुलिस की ओर से दिए छतरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों ने ज्ञापन देते हुए इस बात को मेंशन किया है कि भाजपा उम्मीदवार अरविंद पटेरिया को फंसाया जा रहा है।;

Update: 2023-11-20 06:17 GMT

Chhatarpur: छतरपुर। बीते दिनों चुनाव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, सलमान की मौत ने समूचे प्रदेश की राजनीति में ठंड के दौरान गर्मी पैदा कर दी है। अब भाजपा ने पुलिस को ज्ञापन देकर बताया है कि इस मामले में एकतरफा कार्रवाई हुई है। वहीं यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के धरना देने के बाद और तेज हो गया।

पुलिस की ओर से दिए छतरपुर भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह सहित भाजपा पदाधिकारियों ने ज्ञापन देते हुए इस बात को मेंशन किया है कि भाजपा उम्मीदवार अरविंद पटेरिया को फंसाया जा रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, आरोप है कि मामले में पुलिस प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए भाजपा प्रत्याशी सहित भाजपा के 20 कार्यकर्ताओं और 15 अन्य लोगों यानी 35 लोगों पर 302 की FIR की गई है।

और वहीं भाजपा की ओर से कहा गया कि केवल कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के कहने पर 302 की FIR भाजपा प्रत्याशी और भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हुई। लेकिन वहीं भाजपा प्रत्याशी और हमारे कार्यकर्ताओं पर जो हमला हुआ उनकी गाड़ियां तोड़ दी गईं। उन्होंने जो प्राणघातक हमले किए, गोलियां भी चलाईं, मामले में हमारे कार्यकर्ता शिकायत करने पहुंचे लेकिन नाती राजा और उनके साथियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की है कि निष्पक्ष जांच की जाए। 

Tags:    

Similar News