BJP Kisan Morcha : भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

जिले में अल्प बारिश से किसानों की फसलें खराब होने पर उचित मुआवजा और फसल बीमा राशि दिए जाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।;

Update: 2023-09-04 12:22 GMT

रिपोर्ट मुकेश शर्मा

शाजापुर। जिले में अल्प बारिश से किसानों की फसलें खराब होने पर उचित मुआवजा और फसल बीमा राशि दिए जाने की मांग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान मोर्चा ने मांग रखीस है कि शीघ्र ही फसलों का सर्वे कराया जाए। जिले में बारिश न होने से फसलें सूख रही हैं। सोयाबीन की फसल का सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। गर्मी भी ज्यादा पड़ रही है जिससे कई खेतों की फसल चौपट हो गई है। किसान बर्बादी की कगार पर खड़ा है।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पाटीदार ने बताया अबकी बार बारिश कम होने के कारण सोयाबीन की फसल में बहुत ज्यादा नुकसान हो रहा है। खेतों में पत्ते मुरझाकर नीचे गिर रहे हैं। किसानों की बर्बाद हो रही फसल को लेकर सीएम शिवराज सिंह के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में किसान भाइयों की फसल के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही मांग की है कि फसलों का तत्काल सर्वे करवाया जाए और बीमा राशि तुरंत सरकार किसानों के खाते में डालें। जिससे किसान अपने परिवार का पालन पोषण कर सके तथा आगामी त्योहारों को हर्ष-उल्लास के साथ मनाएं। ज्ञापन के दौरान दिनेश शर्मा महामंत्री भाजपा, किसान मोर्चा महामंत्री इंदर सिंह जादौन, महामंत्री विनोद मंडलोई, कार्यालय मंत्री रामस्वरूप पाटीदार, अर्जुन सिंह, सरपंच अशोक जाट, नगर अध्यक्ष श्याम शर्मा, मक्सी मंडल अध्यक्ष मनोहर सिंह, पनवाड़ी मंडल अध्यक्ष हरिनारायण पाटीदार, बेरछा मंडल अध्यक्ष ओम मोदी, सुनील गोठी सहित किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News