Ashok Nagar News : भाजपा नेता का खुलासा, 50 करोड़ लेकर भाजपा में गए थे भाजपा विधायक
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद से कांग्रेस यह दावा करती आई है। कि सिंधिया समर्थकों ने करोड़ो रूपए लिए थे और भाजपा में गए थे। वही भाजपा इन आरोपों को निराधार बताती आई है, लेकिन अब खुद भाजपा के नेता दावा कर रहे है कि सिंधिया समर्थक एक भाजपा विधायक ने 50 करोड़ रूपए लेकर कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए थे।;
Ashok Nagar News : मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने के बाद से कांग्रेस यह दावा करती आई है। कि सिंधिया समर्थकों ने करोड़ो रूपए लिए थे और भाजपा में गए थे। वही भाजपा इन आरोपों को निराधार बताती आई है, लेकिन अब खुद भाजपा के नेता दावा कर रहे है कि सिंधिया समर्थक एक भाजपा विधायक ने 50 करोड़ रूपए लेकर कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए थे।
दरअसल, अशोकनगर बीजेपी से दो बार के पार्षद रह चुके रोशन सिंह यादव ने भाजपा विधायक जजपाल सिंह जज्जी के खिलाफ हाईकोर्ट में कहा है कि वह 50 करोड़ रुपर लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। रोशन सिंह यादव ने यह बात जजपाल के अनुसूचित जाति होने का प्रमाण-पत्र फर्जी मामले में दी गवाही में कही है।
मामले में सुनवाई के दौरान पूर्व भाजपा पार्षद रोशन सिंह यादव ने एडवोकेट विनोद कुमार भारद्वाज के रोशन सिंह से काउंटर टेस्ट में कहा कि जजपाल जज्जी ने 50 करोड़ रुपए लेकर इस्तीफा दिया था। हालांकि एडवोकेट ने रोशन से पैसे के लेनदेन को लेकर कोई सवाल नहीं किया था।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चुनाव इसी साल होने है। ऐसे में भाजपा नेता का आपनी ही पार्टी के विधायक पर गंभीर आरोप लगाना पार्टी को भारी पड़ सकता है, वही विरोधी दल चुनावों मे इसे मुद्दा बना सकती है।