mp political news: भाजपा नेताओं ने खेला रस्सा-कसी का खेल, पार्टी कार्यक्रम का संचालन

भोपाल में भाजपा नेताओं द्वारा विधानसभा चुनावों को लेकर बूथ विजय संकल्प अभियान, बूथ जीता, चुनाव जीता सम्मेलन के कार्यक्रम का संचालन किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। सूरजनगर वार्ड नंबर 26 के समृद्धि मैरिज गार्डन में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।;

Update: 2023-05-17 13:01 GMT

भोपाल। भोपाल में भाजपा नेताओं द्वारा विधानसभा चुनावों को लेकर बूथ विजय संकल्प अभियान, बूथ जीता, चुनाव जीता सम्मेलन के कार्यक्रम का संचालन किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, पूर्व मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता उमाशंकर गुप्ता सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। सूरजनगर वार्ड नंबर 26 के समृद्धि मैरिज गार्डन में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आनंदपूर्वक रस्साकसी का नाट्कीय दृश्य दिखाते हुए भारत माता की जय, जय भवानी के नारे लगाते हुए अपने पक्ष में जीत का संकेत दिया। केंद्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा द्वारा 15 मई से 15 जून तक एक माह का विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

15 जून तक चलेगा पार्टी का विशेष कार्यक्रम  

चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा मुख्यालय में पूर्व में बड़ी बैठक आयोजित की गई थी।  जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी शामिल हुए थे। इस दौरान 2023 के विधानसभा चुनाव की रणनीतियों  को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए बूथ विजय संकल्प अभियान चलाने और सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने एवं बूथ स्तर पर सूची तैयार करने को कहा गया था। पार्टी के अभियान का उद्देश्य बूथों को ऐसा ही बनाना है कि 10 बूथों पर एक क्लसटर का गठन और प्रत्येक 15 दिनों में जिलों में कोर की बैठक अनिवार्य रूप से संभव हो सके। 

Tags:    

Similar News