महिला विधायक को ट्रैक्टर के रस्से खींचाने के मामले ने पकड़ा तूल, भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। बीजेपी की महिला कार्यकर्ता महिलाओं के अपमान को लेकर विरोध जता रही है। पढ़िए पूरी खबर-;
भोपाल। हरियाणा के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर पर बैठाकर महिला विधायकों से रस्से से खींचने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में मध्यप्रदेश में भी सियासत शुरू हो गई है। भोपाल में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे महिलाओं के अपमान को लेकर विरोध जता रही है। पीसीसी कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
दरअसल महिला दिवस के दिन एक वीडियो सामने आया था, जिसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे और एक महिला विधायक कुछ और महिलाओं के साथ ट्रैक्टर को खींच रही थी। इस मामले की केंद्रीय महिला विकास मंत्री स्मृिति ईरानी और महिला आयोग की अध्य क्ष रेखा शर्मा ने निंदा की है। इस कृत्य के विरोध में दिल्ली में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यारलय के सामने प्रदर्शन किया है। जो वीडियो सामने आया है, उसमें हरियाणा की महिला विधायकों द्वारा खींचे जा रहे ट्रैक्टर पर हुड्डा बैठे हुए हैं।
वहीं, इस मामले पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में कहा कि बहुत भारी मन से एक विषय बताना चाहता हूं कि कल महिला दिवस था और पूरी दुनिया में इसे धूमधाम से मनाया गया। मनोहर लाल ने हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि माना कि यह महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन था, लेकिन बेहतर होता यदि महिला विधायक ट्रैक्टर पर बैठी होंती और हुड्डा अपने विधायकों के साथ उसे रस्सी से खींच रहे होते।