प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन व कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए बर्ताव के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने दोपहर 2 से 4 बजे तक पुरानी विधानसभा कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना दिया। अचानक बाहर जाने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धरने में शामिल नहीं हुए। भोपाल के धरने में मंत्री गण नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, कमल पटेल, जगदीश देवड़ा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी सहित बड़ी तादाद में मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। जिस तरह गुरुवार को पूरे प्रदेश के शिव मंदिरों में महा मृत्युंजय का जाप किया था, उसी तर्ज पर आज गांधी प्रतिमाओं के सामने मौन धरना दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा झाबुआ में मौन धरने में शामिल हुए।;

Update: 2022-01-07 10:55 GMT

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए बर्ताव के विरोध में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने दोपहर 2 से 4 बजे तक पुरानी विधानसभा कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरना दिया। अचानक बाहर जाने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धरने में शामिल नहीं हुए। भोपाल के धरने में मंत्री गण नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, कमल पटेल, जगदीश देवड़ा, विधायक रामेश्वर शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी सहित बड़ी तादाद में मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता शामिल थे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा झाबुआ में मौन धरने में शामिल हुए।

धरने के बाद राजभवन जाकर दिया ज्ञापन

सरकार के मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं ने धरने के बाद राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें लापरवाही के  लिए जवाबदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी के साथ घटी घटना को लेकर प्रदेश भाजपा ने पूरे सात दिन का कार्यक्रम बनाया है। इसके बाद हस्ताक्षर अभियान भी चलेगा।



 

Tags:    

Similar News