GANGWAR in datia : दतिया में खूनी संघर्ष, पांच लोगों की मौत, दर्जनों घायल

जिले में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष से पांच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। घटना दतिया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंडा गांव की बताई जा रहा है।;

Update: 2023-09-13 07:52 GMT

रिपोर्ट राजीव मिश्रा

दतिया। जिले में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष से पांच लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। घटना दतिया जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेंडा गांव की बताई जा रहा है। साथ ही जानकीरी मिली है कि यह संघर्ष दांगी और पाल के दो गुटों के बीच हुआ है। घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल भा तैनात किया जा चुका है।

जानकारी में सामने आया है कि मवेशी चराने को लेकर यह विवाद हुआ था। धक्का-मुक्की के बाद मामला सीधे बंदूकों तक चला गया। दोनों गुटों ने खेत पर ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। घटना में आस पास के सामान्य लोगों को भी गोली लगी है। अस्पताल में सभी का इलाज जारी है। जानकारी मिली है कि गोलीबारी में प्रकाश दांगी, रामनरेश दांगी, सुरेंद्र दांगी और राजेंद्र पाल,राघवेन्द्र पाल की मौत हुई है।

बता दें दोनों गुटों में तीन दिन पहले भी हुआ था विवाद दोनों लोगो ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया था।

Tags:    

Similar News