BREAKING : सॉस बनाने की फैक्ट्री में धमाका, चार बच्चे घायल
बताया जा रहा है कि बच्चे फैक्ट्री के सामने से निकल रहे थे तभी फैक्ट्री के अंदर से धमाके हुए। पढ़िए पूरी खबर-;
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में टोमेटो सॉस बनाने की फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में टमाटर सॉस बनाया जाता होता है। इस धमाके में चार बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे फैक्ट्री के सामने से निकल रहे थे तभी फैक्ट्री के अंदर से धमाके हुए।
घटना सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है, जहां सय्यद सेमरा में स्थित टेस्ट इन टेस्ट नाम की फैक्ट्री में धमाका हुआ। धमाके से चार बच्चे घायल हो गए हैं, घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही सुखीसेवनिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री में धमाके किन कारणों से हुई इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।