MP CHUNAV 2023; MP में मिशन 2023 की तैयारी शुरू, बसपा ने 9 प्रत्याशियों के नाम के साथ दूसरी सूची की जारी, इन्हे मिला टिकट
अब बसपा ने भी अपने 9 प्रत्याशियों के नाम के साथ दूसरी सूची जारी कर दी है। इनमे जबलपुर पूर्व से बालकिशन चौधरी, अमरपाटन से छन्गे लाल कोल, भिंड से रक्षपाल सिंह कुशवाह, बैरसिया से विश्राम सिंह बौद्ध, सीहोर से कमलेश दोहरे को उम्मीदवार बनाया गया;
भोपाल ; मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की घड़ी जैसे जैसे नज़दीक आ रही है। वैसे वैसे प्रत्याशियों के नाम का खुलासा होता जा रहा है। हाल ही में बीजेपी द्वारा द्वारा 40 उम्मीदवारों के नाम के साथ दूसरी सूची जारी की थी। तो वही अब बसपा ने भी अपने 9 प्रत्याशियों के नाम के साथ दूसरी सूची जारी कर दी है। इनमे जबलपुर पूर्व से बालकिशन चौधरी, अमरपाटन से छन्गे लाल कोल, भिंड से रक्षपाल सिंह कुशवाह, बैरसिया से विश्राम सिंह बौद्ध, सीहोर से कमलेश दोहरे, सोनकच्छ से डॉ एसएस मालवीय, घट्टिया से जीवन सिंह देवड़ा, गुन्नौर से देवीदीन आशु, चंदला से दीनदयाल(डीडी) अहिरवार को प्रत्याशी बनाया गया है।